आज गिरिडीह के उदनाबाद पंचायत से 60 तीर्थ यात्रियों का जत्था देश के विभिन तीर्थ स्थल का दर्शन करते हुए भगवान जग्गनाथपुरी का दर्शन कर वापस लौटेंगे।इस यात्रियों से भरी बस को गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर उन्होंने कहा कि इस यात्रा का संचालन हमारे उदनाबाद के अंजनी सिन्हा और पंचानंद वर्मा के द्वारा किया गया है।
इस यात्रा में काफी बुजुर्ग महिलाएं एवम पुरुष है, जिनकी रास्ते मे स्वस्थ का परीक्षण भी जरूरी है, हम ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि सभी तीर्थ यात्री हमारे धर्मस्थलो का दर्शन कर सकुशल वापस आये और वहां पर अपने,अपने परिवार के साथ साथ प्रदेश मे लोगो की कुशलता की कामना करे। इस अवसर पर अनूप सिन्हा, दीपक पंडित,सीताराम वर्मा,दीपक स्वर्णकार,सौरभ सिन्हा,सुभम सागर,सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।