गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने चुनाव से पहले वाहन जांच के अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने सोमवार देर रात को, सरिया थाना पुलिस ने एक बाइक से 9 लाख 95 हजार रूपए की नकदी बरामद की। यह वाहन बगोदर से आ रहे शक्ति प्रकाश का था। पुलिस अब पूछ-ताछ में जुट गई है।
एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरिडीह में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के लागू होने के बाद से अब तक नगद 1 करोड़ 77 लाख 33 हजार 340 रुपए और 1300 लीटर अवैध शराब के साथ 29 किलो गांजा का भी बरामद किया गया है। इन सामग्रियों का अनुमानित मूल्य लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपए है।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।