कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से बार-बार भाजपा का सांसद बनने पर भी यह क्षेत्र उपेक्षित रहा है, इसलिए अब यहां काम करने वाले सांसद की जरूरत है। कोडरमा क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है।
उक्त बातें भाकपा माले नेता राजेश यादव ने आज गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के तिगोजोरी, कोवाड़ आदि जगहों पर जन संपर्क अभियान चलाने के दौरान स्थानीय लोगों से बात करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि, कोडरमा सहित पूरे देश की जनता मोदी सरकार की गलत नीतियों से उत्पन्न महंगाई और अभूतपूर्व बेरोजगारी से त्रस्त है। किसान-मजदूर बेहाल हैं। भाजपा हटाओ, देश बचाओ का नारा अब आम जनों का नारा बन चुका है। उन्होंने कोडरमा में इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद सिंह को जिताने और इसके लिए घर-घर से चुनाव कोष में सहयोग देने की अपील की।
श्री यादव की अपील पर उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग देने का ऐलान किया। मौके पर माले नेता मनोज यादव, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, राजू वर्मा, बिरजु राय, भुनेश्वर राय, दीनू कोड़ा, रामदेव कोड़ा, दयाल कोड़ा, विकास यादव, विकास यादव 2, राजू शर्मा, छोटी शर्मा, कार्तिक वर्मा, विकास गोस्वामी, राजेश वर्मा, नुनूराम कोड़ा, ढलिया देवी, चिंता देवी, जोगनी देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, प्रमिला देवी, रीना देवी, मोसेमत खिरिया, मोसेमत सुमित्रा, मोसेमत तारा, कुसमी देवी, रेखा देवी, पिंकी देवी, माला देवी, पूनम देवी सहित अन्य मौजूद थे।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।