Admission Update: UG और PG एडमिशन के लिए इन यूनिवर्सिटी में आवेदन शुरू, देखें लिस्ट..


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

रांची:सीबीएसई और आईसीएसई ने इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य तथा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके लिए साथ कॉलेजों में एडमिशन का दौर भी शुरू हो चुका है।

12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए राजधानी में ट्रेडिशनल के अलावा जॉब ओरिएंटेड कोर्स भी उपलब्ध हैं। रुचि के अनुसार छात्र प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन करा सकते हैं। रांची यूनिवर्सिटी के तकरीबन सभी कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की पढ़ाई होती है।

झारखंड राज्य के 9 विश्वविद्यालयों के लिए स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) नामांकन के लिए एक सामान्य वेबसाइट बनाई गई है, जिसे हम चांसलर पोर्टल के नाम से जानते हैं। छात्र एक ही वेबसाइट के माध्यम से इन 9 विश्वविद्यालयों में से किसी में भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इनमें से किसी भी विश्वविद्यालय संस्थान में आसानी से नामांकन ले सकते हैं। फॉर्म अप्लाई करने से पहले चांसलर पोर्टल पर एक बार जरूर नोटिफिकेशन पढ़ लें।

चांसलर पोर्टल वेबसाइट का लिंक ?..

https://jharkhanduniversities.nic.in

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

चांसलर पोर्टल विश्वविद्यालय सूची..

1. रांची विश्वविद्यालय, रांची

2. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद

3. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा

4. नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू

5. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका

6. विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग

7. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची

8. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

9. झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (JRSU)

कितना है फॉर्म शुल्क..

प्रवेश आवेदन शुल्क सभी यूनिवर्सिटी का अलग – अलग है जैसे 50 किसी में 100 किसी में 400 रू का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन पृष्ठ पर उपलब्ध होगा। (बैंक लेनदेन शुल्क अतिरिक्त)

फॉर्म अप्लाई के लिए क्या है पात्रता

बता दें, अगर आपने सीयूईटी की परीक्षा दी है तो इसके के मार्क्स के आधार पर भी रांची यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि इस समय cuet की रिजल्ट नहीं आया है रिजल्ट आने के बाद आप मार्क्स अपलोड कर सकेंगे, और अगर सीयूईटी की परीक्षा नहीं दी है तो 12वीं के मार्क्स के आधार पर भी नामांकन किया जा सकता है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर सीट खाली रह गई तो फिर 12 वीं के मार्क्स से एडमिशन का मौका मिल सकता है.वही, एक से अधिक सब्जेक्ट और एक से अधिक कॉलेज का चयन विद्यार्थी कर पाएंगे. अधिक जानकारी के लिए चांसलर पोर्टल पर विजिट करते रहें।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page