गिरिडीह: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवाती तूफान रेमल का असर देखने को मिला. वहीं, इससे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक डिप्रेशन देखा जा रहा. जिसका असर झारखंड में पिछले पांच दिनों से देखा जा रहा है. आने वाले तीन दिनों तक भी इसका असर देखा जाएगा.
मई का महीना खत्म होने को है। झारखंड में कई जिलों में गर्मी का प्रकोप है। सबसे अधिक तापमान 42.5 डिग्री डाल्टनगंज व सबसे कम तापमान 25.6 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया.
कैसा रहेगा आज का मौसम..
आज के मौसम के बारे में बात की जाए तो मंगलवार को पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी अन्य जिलों में अच्छा खासा बारिश होने का अनुमान है.वहीं, इन जिलों में वज्रपात को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है. तेज हवा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चलने की संभावना है.इसलिए इस दौरान लोग थोड़ा संभलकर रोड पर गाड़ी चलाए.
आज का संभावित तापमान..
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद ,गिरिडीह , गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज अधिकतम 40 व न्यूनतम 28 डिग्री.कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू अधिकतम 45 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री.बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, अधिकतम 40 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री. पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला अधिकतम 49 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री.
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।