बी एन एस डी ए वी में मतदान जागरूकता रैली का आयोजन…


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

गिरिडीह:- लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। यह रैली युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत करने एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल से सिरसिया ब्लॉक तक निकाली गई। स्थान स्थान पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोकतांत्रिक देश में, मतदान के महत्व पर, श्रेयांश गुप्ता, सुधांशु कुमार, विशन प्रताप मुरमुर, प्राची, श्रद्धा ने अपने विचार लोगों के सामने प्रकट किया, साथ ही वृष्टि एवं नैनी निधि ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए संयुक्त रूप से कविता पाठ किया।

छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि मतदान की महत्ता को समझें, मतदान हमारा अधिकार है। यही एक ऐसा अधिकार है जो हर वर्ग समाज गरीब अमीर सबके लिए समान है इसकी गरिमा को समझें और अपने मतदाता अधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त एवं उन्नत बनाएं।

मौके पर उप प्राचार्य योगेश शर्मा, डीएन सिन्हा एवं एस एस महापात्र मौजूद रहे।

-Advertisment-

15 Dec Giridih Views
Stepping Smiles
Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_22-02-04_22-56-13-543

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page