बेंगाबाद के ग्रामीण इलाकों में चलाया चलंत लोक अदालत, लोगों को मिली कानूनी जानकारी…

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Highlights
  • बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के चपुवाडीह और मोतीलेदा गांव में चलंत लोक अदालत का आयोजन।
  • ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।
  • स्थाई लोक अदालत की उपयोगिता और इसके माध्यम से सुलझाए जाने वाले मामलों की प्रक्रिया को समझाया गया।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के चपुवाडीह और मोतीलेदा गांव में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गिरिडीह के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थाई लोक अदालत के सदस्य अशोक कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायक अधिवक्ता प्रियांशु शेखर उपस्थित रहे। दोनों ने सड़क दुर्घटना, बाल विवाह, सर्पदंश, भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना समेत कई विषयों पर कानून संबंधी जानकारी दी। साथ ही नालसा, झालसा एवं डालसा की कार्यप्रणाली और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी लोगों को अवगत कराया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

स्थाई लोक अदालत की उपयोगिता और इसके माध्यम से सुलझाए जाने वाले मामलों की प्रक्रिया पर अशोक कुमार ने विस्तार से प्रकाश डाला। अपने मौके पर पीएलभी जयप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार पाठक, पूनम भदानी, संपा सिंह, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, गोविंद वर्मा, दिव्या कुमारी सिन्हा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *