जमुआ–पचंबा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 40 वर्षीय मजदूर की मौके पर मौत…

Share This News

जमुआ प्रखंड के पचंबा मुख्य मार्ग स्थित करोडीह–धरचांची के पास मंगलवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी ढोढिया निवासी हुलास मोदी (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमुआ की ओर से आ रही 407 पिकअप वाहन (JH 11 AQ 9274) ने सड़क पार कर रहे हुलास मोदी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वाहन में सेंटिंग का सामान लदा हुआ था। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे सारा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक हुलास मोदी को एक ठेकेदार मजदूरी के लिए धरचांची लेकर आया था। शाम करीब 5 बजे जब वह सड़क पार कर रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त 407 वाहन व शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि हुलास मोदी गरीब परिवार से था और मजदूरी कर ही अपना परिवार चलाता था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश जारी है।