गंडेय प्रखंड में NVBDCP के तहत 90 से अधिक साहियाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न…

Share This News

गंडेय प्रखंड में नेशनल वेक्टर बॉर्न डिज़ीज़ कंट्रोल प्रोग्राम (NVBDCP) के अंतर्गत 90 से अधिक साहियाओं का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन MOIC अबू कासिम हसन की अध्यक्षता में किया गया।

 

इस दौरान MTS स्वेता कुमारी, MPW रमेश मुर्मू, और MPW हीरालाल तुडु ने वेक्टर बॉर्न बीमारियों जैसे—

फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस और कालाजार—की रोकथाम, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

प्रशिक्षण दो बैचों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की ओर से सौरभ कुमार ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान और आने वाले MDA राउंड (10 February – 25 February 2026) के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने साहियाओं को समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के सरल और प्रभावी तरीकों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

 

इसके साथ ही, BTT टीम के सदस्य भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे सत्र में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

 

सभी साहियाओं ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया और आने वाले स्वास्थ्य अभियानों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया