धरमपुर गांव एक सप्ताह से अंधेरे में, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल — खराब ट्रांसफार्मर पर फूटा लोगों का गुस्सा…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत धरमपुर गांव पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के मोटर बंद पड़े हैं, मोबाइल चार्जिंग से लेकर रोजमर्रा के जरूरी काम प्रभावित हो गए हैं। लगातार बिजली नहीं रहने से गांव में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह महीने पहले गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद गांव के लोगों ने आपस में पैसे जमा कर बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। लेकिन विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर देने के बजाय रिपेयर किया हुआ ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। अब छह महीने के भीतर ही वह ट्रांसफार्मर दोबारा खराब हो गया, जिससे पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप पड़ गई है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जिस ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक डॉ. मंजू कुमारी के हाथों किया गया था, वह इतनी जल्दी खराब कैसे हो गया? लोगों ने सवाल उठाया कि क्या जनता का पैसा “फ्री फोकट” का है, जो खराब और रिपेयर ट्रांसफार्मर थमा दिया गया?

 

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page