झारखंड में कक्षपाल भर्ती 2025 के लिए बड़ी राहत, आयु सीमा में मिली बड़ी छूट…

Share This News

रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (नियमित एवं बैकलॉग) के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। विभाग द्वारा जारी ताजा संकल्प के अनुसार, भर्ती में अधिकतम आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2019 को आधार मानकर की जाएगी।

सरकार के इस फैसले के तहत उन अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा, जो पूर्व में निर्धारित आयु सीमा के कारण आवेदन करने से वंचित रह गए थे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सुविधा केवल विज्ञापन संख्या 07/2025 के अंतर्गत होने वाली झारखंड कक्षपाल भर्ती परीक्षा पर ही लागू होगी।

विभाग ने यह भी साफ किया है कि यह एक एकमुश्त (one-time) राहत है और भविष्य की अन्य भर्तियों में इसे स्वतः लागू नहीं माना जाएगा।

इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि झारखंड गजट के पूर्व प्रकाशित प्रावधानों के अनुरूप ही यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

👉 अभ्यर्थियों के लिए क्या है खास:

आयु सीमा की गणना अब 01.08.2019 से होगी

केवल कक्षपाल भर्ती 2025 (Adv. 07/2025) पर लागू

एक बार की विशेष छूट, भविष्य में लागू नहीं

इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे।