गिरिडीह में अब प्रखंड स्तर पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, डीटीओ ने जारी किया जुलाई कैंप का पूरा शेड्यूल…

अब प्रखंड स्तर पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, डीटीओ ने जारी किया जुलाई का कैंप शेड्यूल

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Highlights
  • जुलाई में गिरिडीह के सभी प्रखंडों में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप।
  • प्रत्येक कैंप सुबह 11 बजे से प्रखंड परिसर में आयोजित होगा।
  • पात्र आवेदकों को नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मिलेगा अवसर।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

 

गिरिडीह: जिले के वाहन चालकों और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गिरिडीह ने जुलाई 2026 में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को जिला मुख्यालय आए बिना अपने ही प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

जारी आदेश के अनुसार सभी कैंप संबंधित प्रखंड परिसर में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे। कैंप में योग्य आवेदकों को नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर लाइसेंस जारी किया जाएगा।

Advertisement
तिथि प्रखंड
01 जुलाई 2026 बेंगाबाद
04 जुलाई 2026 सेजमुआ
08 जुलाई 2026 तिसरी
11 जुलाई 2026 देवरी
15 जुलाई 2026 गावां
18 जुलाई 2026 धनवार
22 जुलाई 2026 गिरिडीह (सदर)
25 जुलाई 2026 पीरटांड़
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page