गांडेय जा रही ट्रांसफॉर्मर लदी टाटा मैजिक में लगी भीषण आग, वाहन जलकर राख

ट्रांसफार्मर ले जा रही वाहन में लगी आग ,चालक सुरक्षित

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • नालंदा से गांडेय का रही वाहन में लगी आग
  • गैस लीकेज से लगी आग
  • अग्निशमन के पदाधिकारियों की मदद से आग पर पाया गया काबू...
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे नालंदा से गांडेय की ओर ट्रांसफॉर्मर लेकर जा रही एक टाटा मैजिक वाहन में पांडेयडीह – अरगाघाट सड़क पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर राख हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से समय रहते वाहन से बाहर निकल जाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन पर चार ट्रांसफॉर्मर लदे हुए थे और उसे गांडेय पहुंचाया जा रहा था। वाहन का चालक मिथलेश कुमार था। घटना के समय वाहन गांडेय की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना संबंधित विभाग को दी। हालांकि आग पर काबू पाने से पहले ही टाटा मैजिक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन का पंजीकरण संख्या BR01GC3357 बताया गया है। इस घटना में वाहन को भारी क्षति पहुंची है, जबकि उस पर लदे ट्रांसफॉर्मर भी आग की चपेट में आ गए।

ख़बर लिखें जाने तक घटनास्थल पर प्रशासन की हस्तक्षेप नहीं हुईं थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page