पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा के समीप गुरुवार को हुई दर्दनाक सड़क हादसे में पाल गंज निवासी 45 वर्षीय सुजीत कुमार गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उसका 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार घायल हो गया।
बताया जाता है कि सुजीत अपने बेटे के साथ बड्डिया मिठाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक अचानक मुड़ गया। इसी में दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद सुजीत और सुजीत का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुजीत कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद दूसरा बाइक चालक बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं । वहीं उसके बच्चे का इलाज जारी है।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।