विश्व जनसंख्या दिवस पर गिरिडीह में ‘जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026’ की शुरुआत, 10 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Share This News

गिरिडीह। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति, गिरिडीह की ओर से एमसीएच, चैताडीह में ‘जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक जिलेभर में संचालित होगा। इस वर्ष अभियान की थीम “जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” रखी गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अभियान के दौरान जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, किशोर स्वास्थ्य एवं जनसंख्या स्थिरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Advertisement..

जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि प्रत्येक दंपति तक परिवार नियोजन संबंधी सही जानकारी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ कर्मचारियों..

 

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सजना शर्मा ने परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों, जन्मांतराल के महत्व, सुरक्षित मातृत्व और किशोर स्वास्थ्य पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रेरकों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही योग्य दंपतियों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

Related Post