गिरिडीह | जमुआ: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र की बड़डीहा-1 पंचायत स्थित सलैया गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में बाउंड्री दीवार पर बना करीब 48 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा आरसीसी छज्जा (स्लैब) अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से मां और उनके 18 वर्षीय बेटे की मौ”के पर ही मौ”त हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतकों की पहचान सुनीता देवी (43 वर्ष), पति- लट्टू यादव तथा उनके बड़े पुत्र राज कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे दोनों घर के आंगन में बाउंड्री दीवार के पास मौजूद थे। तभी अचानक आरसीसी छज्जा टूटकर नीचे आ गिरा और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि तब तक दोनों की मौ”त हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, राज कुमार परिवार के तीन बेटों में सबसे बड़े थे। उनके दो छोटे भाई सुनील यादव और सूरज यादव रोज़गार के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। एक ही हादसे में मां और बड़े बेटे को खोने की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकीदार दिनेश ने हीरोडीह थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों श”वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद सलैया गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।