सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता, प्रशिक्षुओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा…

Share This News

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, गिरिडीह में मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के कला प्राध्यापक प्रो. सोमा सूत्रधार एवं डॉ. शमा परवीन के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के उप निदेशक संजय कुमार सिंह ने किया।

 

इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से प्रशिक्षुओं में सृजनात्मकता का विकास होगा। इससे उनकी सोचने और रचनात्मक ढंग से कार्य करने की क्षमता भी विकसित होगी।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों…

महाविद्यालय के उप निदेशक आकाश परमहंस एवं आतिश परमहंस ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रशिक्षुओं में एकाग्रता का विकास होता है और उनके भीतर छिपी कला एवं प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है।

 

प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का पर्याप्त अवसर प्रदान करती है। साथ ही, ऐसी गतिविधियों के माध्यम से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने का अवसर भी मिलता है।

Advertisement

प्रतियोगिता में बीएड सत्र 2025-27 और डीएलएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएलएड के मो. शाहिद ने प्रथम स्थान, बीएड की श्वेता कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएड की मनिषा कुमारी और डीएलएड की अरफा नाज़ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

 

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कौशल राज, डॉ. ओमप्रकाश राय, डॉ. संजीव सिंह, प्रो. राजकिशोर प्रसाद, प्रो. पोरस कुमार, प्रो. बृजमोहन कुमार, प्रो. संदीप चौधरी सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Related Post