इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव…

भजन-कीर्तन, राधा-कृष्ण नृत्य और पुष्पवर्षा से कृष्णमय हुआ माहौल, इको-फ्रेंडली गजरा प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • बच्चों के राधा-कृष्ण नृत्य ने मोहा सबका मन
  • प्राकृतिक फूल-पत्तियों से हुई इको-फ्रेंडली गजरा प्रतियोगिता
  • भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा से भक्तिमय हुआ माहौल
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला के निवास स्थान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक वेशभूषा एवं सोलह श्रृंगार में सजी क्लब सदस्यों ने भजन-कीर्तन, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण नृत्य रहा। वैद्यही झुनझुनवाला, आराध्य झुनझुनवाला एवं अन्य बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। राधा-कृष्ण पर पुष्पवर्षा के बीच हुई प्रस्तुति से पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा और सभी सदस्य भक्ति के रंग में झूम उठीं। क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला ने अपनी पुत्री के साथ भी सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर सभी सदस्यों को माखन से भरी सुंदर छोटी मटकियां प्रसाद स्वरूप वितरित की गईं। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई स्वरूप हाथ से बनी सुंदर बांसुरी भी उपहार में दी गई। फलाहारी अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में ISO नमिता जमुवार द्वारा इको-फ्रेंडली गजरा मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सदस्यों ने प्राकृतिक फूल-पत्तियों से अपने हाथों से सुंदर गजरे तैयार किए। प्रतियोगिता में शशि जैन ने प्रथम, सोनाली तारवे ने द्वितीय तथा ट्रेजरर रश्मि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समय की महत्ता का संदेश देने के उद्देश्य से क्लब द्वारा एक सराहनीय पहल भी की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाली सदस्य सुषमा सिन्हा को सरप्राइज “पंक्चुअलिटी अवॉर्ड” देकर सम्मानित किया गया, ताकि सभी सदस्यों को समय के महत्व के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।

कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद, ट्रेजरर रश्मि गुप्ता, CGR सोनाली तारवे, ISO नमिता जम्वाल, मीना गुप्ता, सुनीता बर्णवाल, सुषमा सिन्हा, शशि जैन, मनीषा कपिश्वे सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहीं। सभी के सहयोग और उत्साह से आयोजन भक्तिमय, आनंदमय एवं यादगार बन गया।

प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को भी मजबूत करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page