जमीन पर कब्जे के प्रयास और बांस की बाउंड्री तोड़ने का आरोप, थाना में आवेदन

जमीन कब्जे के प्रयास का आरोप, बाउंड्री तोड़ने और परिवार को धमकाने की शिकायत

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

धनवार/गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के गागर निवासी उपेंद्र यादव ने अपनी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास, बांस की बाउंड्री तोड़ने तथा परिवार के सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाते हुए धनवार थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। प्रस्तुत खबर उपेंद्र यादव द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर तैयार की गई है।

 

आवेदन के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे उनके घर के पास करीब 35-40 अज्ञात लोगों को लाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन लोगों के माध्यम से उनकी जमीन की नापी एवं चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा था। आवेदन में कहा गया है कि मौके पर मौजूद विश्वेश्वर यादव द्वारा उनके घर एवं परिवार के सदस्यों की पहचान कराई जा रही थी।

शिकायतकर्ता ने बताया है कि संबंधित जमीन मौजा-खेरमा (गागर), थाना धनवार, खाता संख्या-46, प्लॉट संख्या-240, रकबा 1.11 डिसमिल है, जिस पर पूर्व से उनके द्वारा बांस की बाउंड्री लगाई गई है। आरोप है कि उक्त बाउंड्री में तोड़फोड़ की गई तथा जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। साथ ही घर के बगल में कुछ लोगों द्वारा तंबू लगाकर डेरा बनाने का प्रयास किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।

 

आवेदन में परिवार के सदस्यों को धमकाने और डराने का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

नोट: इस खबर को निष्पक्ष रखते हुए केवल शिकायतकर्ता के लिखित आवेदन में दर्ज आरोपों के आधार पर तैयार किया गया है। मामले में दूसरे पक्ष से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। दूसरे पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page