जमुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे गिरिडीह एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ/गिरिडीह: गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने गुरुवार को जमुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की विधि-व्यवस्था, विभिन्न अभिलेखों, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में कुछ पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों में कमी पाए जाने पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ अरमेन्द्र कुमार एवं पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

एसपी ने थाना परिसर में रखे जब्त एवं लावारिस वाहनों को व्यवस्थित तरीके से रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने थाना परिसर स्थित जर्जर गार्ड बैरक तथा तीन पुलिस पदाधिकारियों के आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि जमुआ थाना के लिए जल्द ही नए एवं सुविधायुक्त भवन के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। प्रस्तावित नए थाना परिसर में महिला थाना और साइबर थाना की सुविधा उपलब्ध कराने की भी योजना है।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विभूति देव सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page