पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर गिरिडीह में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा ने 17 सितंबर से इस अभियान की शुरुआत की थी। वहीं, 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, जनसंपर्क और जनकल्याण से जोड़कर कार्यक्रम कर रही है, तो दूसरी ओर गिरिडीह विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने की दिशा में भी काम कर रही है।

दिवंगत विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट रिक्त है। ऐसे में प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा की ओर से कार्यक्रम को लेकर मंडल से लेकर जिला स्तर तक बैठकों का दौर चला और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प देश और जनता के हित में आवश्यक हर कार्य करने का है।

भाजपा के इस कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान के साथ-साथ आगामी उपचुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *