भाजपा के नवमनोनीत मंडल पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान….

Share This News

गिरिडीह। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवासीय कार्यालय, शास्त्री नगर, गिरिडीह में गुरुवार को गिरिडीह नगर, पचम्बा, पूर्वी भाग और मध्य भाग मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनसंघ काल के नेता संत कुमार लल्लू और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध हैं।

पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने की अपील की।

वहीं, पूर्व मेयर सुनील पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सम्मान देना पार्टी की विशेषता रही है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो इसमें कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आगामी उपचुनाव को लेकर भी संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया।

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सुरेश साव, संत कुमार लल्लू, जयप्रकाश वर्मा, विनय सिंह, प्रकाश सेठ, सुनील पासवान, विनिता कुमारी, महादेव दुबे, अजय रंजन, सुभाष सिन्हा, कामेश्वर पासवान, संगीता सेठ, देवराज, नवीन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा, सिंकू, सदानंद राम, दीपक पंडित, सुनीत सिंह, सदानंद वर्मा, अनूप सिन्हा, राजेश जायसवाल, मनोज मौर्य, संजीत सिंह, पप्पू, मानिलाल साव, सुमन सिन्हा, इनोद साव, टिंकू सिन्हा, सोनू चौरसिया, अनिल सिंह, गुड़िया देवी, लक्ष्मी साव, रीना शर्मा, नीलू सिन्हा, अमित आर्या, आदित्य यादव, दीपक उजाला, अमरदीप शर्मा, उत्तम पांडेय, अजय पाठक, संजय साहू, अविनाश केशरी, सुनील साव, पवन कन्धावे, समीर दीप, कार्तिक डंगाइच, अमर सिन्हा, पंचानंद वर्मा, दिलीप मलिक, सीताराम वर्मा, मनोज जोशी, गोकुल राम, धनंजय मंडल, फागु दास, प्रदीप राणा, संदीप शर्मा, कामदेव दास, शंकर महतो, रामबाबू साव, अखिलेश वर्मा, प्रेमा तिवारी, रीना मंडल, बंदना और किरण पांडेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।