गिरिडीह: शास्त्री नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार को दुर्गा मंडप परिसर में बालिकाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता में प्रियम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रद्धा सिन्हा द्वितीय और अत्रिया वैशखियार तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, कृतिका कुमारी ने चौथा और स्वीटी कुमारी ने पांचवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा सीया कुमारी और मिष्टी कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विकास चंद्रा, विशिष्ट अतिथि रंजीत चटर्जी और समिति सदस्य रितेश सराक ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी बालिकाओं को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिन्हा और त्रिकाल कुमार ने किया। आयोजन के माध्यम से बालिकाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।