गिरिडीह: जुए के लिए पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद, 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत…

Share This News

गिरिडीह: जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा ओपी अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नरेश विश्वकर्मा (33) के रूप में की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घर में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। 

पैसे को लेकर पत्नी से हुई थी कहासुनी

मिली जानकारी के अनुसार, नरेश को जुआ खेलने की आदत थी। सोमवार की देर रात उसने अपनी पत्नी अन्नु देवी से पैसे मांगे थे। पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। मंगलवार की सुबह वह घर की अलमारी में पैसे तलाशने लगा। इस पर पत्नी ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

Advertisement

पत्नी और बच्चे को बाहर निकाला

रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद के दौरान नरेश ने पत्नी और बच्चे को कमरे से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे में उसकी मौत की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।