किसना ज्वेलरी में हुआ पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष का पहला स्कूटी लकी ड्रॉ, ₹27,000 की खरीदारी पर ग्राहक ने जीती हीरो स्कूटी….

: ₹27 हजार की खरीदारी पर जीती हीरो स्कूटी, किसना ज्वेलरी के लकी ड्रॉ में चमकी किशन राज की किस्मत!

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • गिरिडीह के किसना ज्वेलरी में पहले स्कूटी लकी ड्रॉ का आयोजन।
  • मुख्य अतिथि पूनम सहाय ने निकाला विजेता का कूपन।
  • ग्राहकों को दो और स्कूटी जीतने का मिलेगा मौका।
  • 15,000 या उससे अधिक की चांदी की खरीदारी पर मिलेगा लकी ड्रॉ कूपन।
  • 27,000 की खरीदारी करने वाले किशन राज ने जीती हीरो स्कूटी।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह के टावर चौक स्थित किसना गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम में आज पहले स्कूटी लकी ड्रॉ का शानदार आयोजन किया गया। इस लकी ड्रॉ में श्री किशन राज, पिता राजकुमार राज भाग्यशाली विजेता बने। उन्होंने किसना शोरूम से मात्र ₹27,000 की खरीदारी की थी और लकी ड्रॉ में एक शानदार हीरो स्कूटी जीत ली।

इस लकी ड्रॉ के लिए पिछले एक महीने से ग्राहकों को खरीदारी पर कूपन दिए जा रहे थे। इसमें ₹25,000 या उससे अधिक की डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी और ₹75,000 या उससे अधिक की गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन दिए गए थे।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम सहाय जी उपस्थित रहीं। उनके हाथों से लकी ड्रॉ का विजेता कूपन निकाला गया और भाग्यशाली विजेता के नाम की घोषणा की गई।

किसना की तरफ से ग्राहकों के लिए खुशखबरी यह है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है! आने वाले समय में ग्राहकों के पास दो और स्कूटी और एक Renault Kwid कार जीतने का शानदार मौका है।

त्योहारों के इस खास मौके पर अगले महीने तक ग्राहकों को खरीदारी पर लकी ड्रॉ कूपन मिलते रहेंगे। अब ₹15,000 या उससे अधिक की सिल्वर की खरीदारी पर भी लकी ड्रॉ कूपन दिए जाएंगे। अगले महीने एक और स्कूटी का लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके अलावा आगे भी एक स्कूटी और बंपर प्राइज के रूप में रेनो क्विड कार जीतने का मौका मिलेगा।

किसना ज्वेलरी की ओर से सभी ग्राहकों को दीपावली और धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों से इस शानदार लकी ड्रॉ में भाग लेने की अपील की गई।

इस खास मौके पर शोरूम के मालिक संजय बगड़िया,  विकास बगड़िया,  मनीष बर्नवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति, मीडिया के साथी, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, टावर चौक, गिरिडीह की ओर से आज के विजेता  किशन राज  को बहुत-बहुत बधाई दी गई और सभी ग्राहकों को उनके प्यार और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *