रेंबा (गिरिडीह) नमन इंटरनेशनल स्कूल रेंबा में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं दिव्य महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण से संपूर्ण विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।
धार्मिक अनुष्ठान में विद्यालय के संस्थापक सह प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. रणधीर कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी सुजाता वर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ वैदिक विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक संपन्न किया।
इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से समस्त विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। वैदिक मंत्रों की गूंज एवं आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अनुष्ठान के समापन के उपरांत महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 800 श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष भव्यता एवं सामूहिकता प्रदान की।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, टी.के.एन.के. उच्च विद्यालय, जरीडीह के पूर्व प्रधानाध्यापक दिनेश्वर वर्मा, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता नारायण पांडेय, पूर्व मुखिया एवं विधायक प्रतिनिधि, बिरनी प्रेमचंद कुशवाहा, भाजपा नेता गंगाधर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि, बिरनी रतन पांडेय, मुखिया सह जेएलकेएम नेता रोहित दास, सीएससी जिला प्रबंधक पप्पू कुमार, पंचायत समिति सदस्य राजेश वर्मा, दिनेश साहू, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा, मंटू द्विवेदी, सुभाष पांडा, विवेकानंद सिन्हा, बिरनी धीरज शर्मा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर वर्मा, प्रदेश महासचिव जितेंद्र वर्मा, प्रदेश मीडिया पदाधिकारी पवन बर्नवाल, विष्णु बजरंगी, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद राम, आजसू नेता अजय दुबे, आचार्य कन्हैया द्विवेदी, वाई.डी. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सूर्यकांत वर्मा, वेव इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक गौरव कुमार, होली विजन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक टिंकू गुप्ता, किरण वेल्लोर हॉस्पिटल के निदेशक शिव वर्मा, उच्च विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार एवं नगेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार, रविशंकर वर्मा, मुकेश कुमार, पत्रकार विकाश यादव , लक्ष्मण मंडल , दौलत वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा , श्री पप्पू वर्मा एवं श्री शुभम सौरव , जे एल के एम के प्रखंड उपाध्यक्ष श्री आशीष वर्मा , श्रीमति सावित्री देवी विद्यालय के सचिव, श्रीमती पूजा वर्मा,समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री दीनदयाल प्रसाद, संरक्षक श्री मितनारायण प्रसाद, प्राचार्य श्री अशोक कुमार एवं कोऑर्डिनेटर श्री संदीप वर्मा सहित शिक्षक श्री पप्पू पंडित, श्री सचिन कुमार, श्री अजीत कुमार, श्रीमती सुनीता मुर्मू, श्रीमती रेणु, श्रीमती संतोषी, श्रीमती रेखा, आकांक्षा, गुलनाज एवं अन्य शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
शिक्षा के साथ संस्कृति एवं संस्कारों का संरक्षण भी विद्यालय की प्राथमिकता : डॉ. रणधीर कुमार
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सह प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. रणधीर कुमा ने कहा कि नमन इंटरनेशनल स्कूल परिवार द्वारा इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य विद्यालय परिसर में सकारात्मक, पवित्र एवं समृद्ध वातावरण का निर्माण करना है। शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, संस्कारों, अनुशासन, मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास करना भी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता हमारी अमूल्य विरासत है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आधुनिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, नैतिक मूल्यों एवं पारंपरिक विरासत से जोड़ना भी आवश्यक है। नमन इंटरनेशनल स्कूल इसी सोच के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सामाजिक समरसता की भावना प्राप्त हो सके।
विधायक के मुख्य संरक्षक दिनेश्वर वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बीच धार्मिक भावना को जागृत करती है , यह प्रयास बेहद ही सराहनीय है ।
विद्यालय के निदेशक दीनदयाल प्रसाद ने भी कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के आयोजन से विद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण, महाप्रसाद वितरण एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ। लगभग 800 श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह आयोजन आस्था, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना। उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं संस्कारों को प्रोत्साहित करने के प्रयास को सराहनीय बताया।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।