दीपावली पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने बच्चों के बीच बांटे दीये, मिठाइयां और पटाखे…

Share This News

गिरिडीह। दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी भाग मंडल अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुर्कडीह एवं मंझलाडीह गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में छोटे बच्चों एवं महिलाओं के बीच मिट्टी के दीये, मिठाइयां, फूलझड़ियां और पटाखों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. विनीता कुमारी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना तथा आपसी विश्वास और आत्मीयता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रदीप राय, वार्ड पार्षद समीर दीप, सुरेश गुप्ता एवं मंडल मंत्री लवली देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।