गिरिडीह के जमुआ प्रखंड कार्यालय के समक्ष आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह धरना सरकार के खिलाफ 12 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित किया गया।
धरना के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि जमुआ प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने अपनी 12 सूत्री मांगों से संबंधित मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को सौंपा, जो मुख्यमंत्री के नाम संबोधित था।

धरना में मुख्य रूप से BDO, CO, CDPO और MO पदों पर स्थायी पदस्थापन की मांग, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी दूर करने, राशन कार्ड में छूटे परिवारों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाने, वृद्धा व विधवा पेंशन का भुगतान अविलंब करने सहित कई स्थानीय समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई।
धरना में बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए और “हेमंत सरकार जवाब दो” के नारे लगाए।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।