आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद को आगे आया गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन…

मानवता की मिसाल — जरूरतमंद परिवार की मदद को आगे आया साउंड एसोसिएशन।

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Highlights
  • गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन ने जरूरतमंद परिवार की मदद की।
  • परिवार को 3-4 महीने का राशन उपलब्ध कराया गया।
  • जिला अध्यक्ष ने निजी कोष से ₹5000 की आर्थिक सहायता दी।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गांवा प्रखंड के गुमगी स्थित सिंघो पंचायत में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक असहाय परिवार की मदद की। एसोसिएशन की ओर से परिवार को करीब तीन से चार महीने का राशन उपलब्ध कराया गया, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, प्याज, नमक और साबुन जैसी जरूरी सामग्री शामिल थी।

Advertisement…

इसके अलावा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने अपने निजी कोष से परिवार को पांच हजार रुपये की नकद सहायता भी प्रदान की।

 

मौके पर जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने कहा कि एक ओर शहरों में चकाचौंध है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर लोग आर्थिक तंगी के कारण भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों की स्थिति देखकर मन व्यथित हो जाता है। समाज के अंतिम पायदान पर जीवन बसर कर रहे जरूरतमंद लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रशासन को ठोस पहल करनी चाहिए।

 

इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, संजय सिंह, जमुआ संयोजक किशोर कुमार वर्मा, गांडेय संयोजक बिनोद दास, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गुरुदेव कुमार और कुलदीप जी समेत कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page