देवघर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आकर कल मौ”त” के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम..

सात महीने पहले हुई थी शादी, ट्रक जब्त; चालक की तलाश जारी, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर।
  • देवघर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौ"त।
  • ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की।
  • पुलिस ने ट्रक जब्त किया, चालक की तलाश जारी।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव निवासी 26 वर्षीय उमेश कुमार मंडल की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौ”त हो गई। वह देवघर में आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान परियाना गांव के पास पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक के नीचे फंस गया और कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। गंभीर रूप से घायल उमेश को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पथला-नावाडीह के पास ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

मृतक की शादी करीब सात महीने पहले ही हुई थी। उसकी असामयिक मौ”त की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सोमवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर विरोध जताया और मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दुर्घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।

 

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता शुरू की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी थी, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page