बंधन बैंक जमुआ शाखा ने मनाया 11वां स्थापना दिवस, ग्राहकों ने दी शुभकामनाएं…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • विद्याकुलम ट्यूटोरियल्स के संचालक मिथिलेश कुमार रहे मुख्य अतिथि।
  • सहायक अध्यापक बैजनाथ मंडल रहे विशिष्ट अतिथि।
  • बैंक अधिकारी-कर्मचारियों और ग्राहकों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा।
  • बंधन बैंक जमुआ शाखा ने मनाया 11वां स्थापना दिवस, ग्राहकों ने दी शुभकामनाएं
  • बंधन बैंक जमुआ शाखा ने मनाया 11वां स्थापना दिवस।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ, प्रतिनिधि। बंधन बैंक की जमुआ शाखा में बैंक का 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास औसमारोह में बंधन बैंक जमुआ शाखा के मैनेजर राकेश कुमार पासवान, कैशियर पुरंदास, रिलेशनशिप ऑफिसर नंदन कुमार चौधरी, रोहित कुमार राहुत, पिंटू कुमार, मोहम्मद साहिद अलसारी, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव श्याम लाल कुमार पांडे, शुभम कुमार गुप्ता, राजेश कुमार राम सहित अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।र सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राहक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्याकुलम ट्यूटोरियल्स, जमुआ के संचालक मिथिलेश कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक अध्यापक बैजनाथ मंडल ने शिरकत की।

Advertisement..

समारोह में बंधन बैंक जमुआ शाखा के मैनेजर राकेश कुमार पासवान, कैशियर पुरंदास, रिलेशनशिप ऑफिसर नंदन कुमार चौधरी, रोहित कुमार राहुत, पिंटू कुमार, मोहम्मद साहिद अलसारी, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव श्याम लाल कुमार पांडे, शुभम कुमार गुप्ता, राजेश कुमार राम सहित अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।

ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं की सराहना की

स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक भी शामिल हुए। इस दौरान ग्राहकों एवं उपस्थित अतिथियों ने बंधन बैंक की सेवाओं की सराहना करते हुए बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और 11वें स्थापना दिवस पर बैंक परिवार को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान बैंक परिवार की ओर से ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैंक अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और सहयोग बैंक की सबसे बड़ी ताकत है। भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया गया।

समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page