सिहोडीह पटेल नगर में जलजमाव से लोग परेशान, नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने से बढ़ी परेशानी

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित सिहोडीह पटेल नगर में जल निकासी की समस्या गंभीर होती जा रही है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने के साथ-साथ कई घरों में प्रवेश कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

मोहल्ले की कई गलियां गंदे पानी से लबालब हैं। सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें मजबूरी में इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार नगर निगम प्रशासन से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लगातार गंदा पानी जमा रहने से इलाके में दुर्गंध फैल रही है, वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि लोगों की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page