गिरिडीह/चंदन पांडे:- भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एक दलित पर मूत्र किए जाने की घटना के खिलाफ बुधवार को गिरिडीह कांग्रेस ने मध्य प्रर्देश के सीएम शिवराज सिंह चाौहान का पुतला दहन किया। झंडा मैदान से सीएम शिवराज का पुतला लिए निकले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा व शिवराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। शहर भ्रमण के क्रम में कांग्रेस नेताओं ने सीएम और भाजपा पर दलित समुदाय के अपमान का भी आरोप लगाया। और शहर भ्रमण करते हुए टावर चाौक पहुंचे, जहां पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह के नेत्तृव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह का पुतला दहन किया। और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, पोरेश नाथ मित्रा, महमूदअली खान लड्डु, अशोक विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुतला दहन में शामिल हुए थे।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।