महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधने के मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दोषियों की हुई गिरफ्तारी..


Picsart_23-03-27_18-09-27-716
Picsart_23-02-13_12-29-35-251
गिरिडीह: आज दिनांक 27.07.2023 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरिया बगोदर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह समय करीब 06.45 बजे सुचना मिली कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोबडिया टोला गांव के पिछे जंगल में एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांध दिया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया……

Picsart_23-07-01_21-39-32-545
जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरिया- बगोदर ने बताया कि आज दिनांक 27.07.2023 को सुबह समय करीब 06.45 बजे सुचना मिली कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोबडिया टोला गांव के पिछे जंगल में एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांध दिया गया है। इस संदर्भ में वरीय पदाधिकारी को सुचित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कोबडिया टोला गांव के पिछे जंगल में सरिया पुलिस पहुँची तो पाया कि एक महिला अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बंधी हुई थी। तत्पश्चात उक्त महिला को सुरक्षित बरामद कर स्थानीय अस्पताल में ईलाज हेतु लाया गया। घटना के गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत पिडिता के लिखित आवेदन के आधार पर सरिया थाना कांड संख्या 122/2023 दिनांक 27.07.2023 धारा 341/342/323/307/354 (बी)/354 (सी)/364/365/427/ 506/509/120(बी) भा0द0वि0 एवं 3(1)(r)/3(1)(s)/3(1)(w)(i)/3(1)(e) SC/ST ACT दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामील चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिन्होने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त लोगों के द्वारा पिडिता के साथ घर के एक सदस्य का अवैध संबंध होने के शक में एकमत होकर पिडिता के साथ उपरोक्त घटना को अंजाम दिया गया है। अग्रीम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम निम्नलिखित हैं:

1. विकास सोनार पे० चुरामण सोनार,
2. श्रवण कुमार उर्फ मिंटु,
3. रेखा देवी एवं 4. मुन्नी देवी दोनों पति विकास सोनार सभी सा० कोबडिया टोला थाना सरिया जिला गिरिडीह
इस मामले में गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

-Advertisment-

Screenshot_20230213-125858_Gallery
Picsart_23-06-29_11-38-10-352
Picsart_23-06-29_11-35-17-599
Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-12-10_00-00-01-405
Picsart_22-02-04_22-56-13-543

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page