Love on snapchat : स्नैपचैट पर नासिक की लड़की को दुमका के लड़के से हुआ प्यार,भागकर पहुंची धनबाद…

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक की एक 18 वर्षीय युवती को पकड़ा गया और उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। युवती ने बताया कि वह झारखंड के दुमका में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने आई थी।

 

आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के अनुसार, युवती 25 दिसंबर को नासिक से लापता हो गई थी। नासिक पुलिस ने पंचवटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और धनबाद पुलिस से मदद मांगी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर धनबाद रेलवे स्टेशन पर युवती को पार्किंग क्षेत्र से बरामद किया गया।

 

युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर 23 वर्षीय युवक श्रीयांश बसंत कुमार गुप्ता से हुई थी। उससे मिलने की इच्छा के चलते उसने घर पर मां से बहाना बनाकर धनबाद का रुख किया।

 

यात्रा के दौरान युवती के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ। बयान दर्ज करने के बाद आरपीएफ ने उसे नासिक पुलिस और परिजनों को सौंप दिया।

 

इस पूरी प्रक्रिया में ऑपरेशन डिग्निटी के तहत कार्रवाई की गई, जो आरपीएफ की विशेष पहल में से एक हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *