59 हजार पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जनवरी से बढ़ेगी सैलरी, जानें नई सैलरी….

Share This News

रांची: झारखंड के 59 हजार पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) के लिए नए साल की शुरुआत खुशखबरी लेकर आई है। राज्य सरकार ने जनवरी 2025 से उनके मासिक मानदेय में 4% की बढ़ोतरी का फैसला किया है। स्कूली शिक्षा विभाग ने अगले तीन साल, यानी 2027 तक बढ़े हुए मानदेय की दरें तय कर दी हैं।

नए मानदेय दरें (जनवरी 2025 से लागू):

  • कक्षा 6 से 8 (TET पास): ₹25,200
  • कक्षा 1 से 5 (TET पास): ₹23,530
  • प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 6 से 8): ₹20,384
  • आकलन परीक्षा पास शिक्षक: ₹21,788
  • प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 1 से 5): ₹18,816
  • आकलन परीक्षा पास (कक्षा 1 से 5): ₹20,112

मानदेय की गणना आकलन परीक्षा के परिणाम की तिथि 29 सितंबर 2023 के आधार पर की गई है।

वर्तमान मानदेय:

  • कक्षा 6 से 8 (TET पास): ₹24,300
  • कक्षा 1 से 5 (TET पास): ₹22,680
  • प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 6 से 8): ₹19,656
  • आकलन परीक्षा पास (कक्षा 6 से 8): ₹21,008
  • प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 1 से 5): ₹18,144
  • आकलन परीक्षा पास (कक्षा 1 से 5): ₹19,392

राज्य सरकार ने शिक्षकों की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए यह कदम उठाया है। बढ़े हुए मानदेय से पारा शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

इस घोषणा से पारा शिक्षकों में उत्साह है। उनका कहना है कि यह बढ़ोतरी जरूरी थी, लेकिन महंगाई के मुकाबले इसे और बढ़ाने की जरूरत है।

सरकार की इस फैसले से  शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उम्मीद है कि इससे शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा पाएंगे।