गिरिडीह को मिली आधुनिक लाइब्रेरी, प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान,मंत्री के हाथों हुआ उद्घाटन…

3 Min Read
मंत्री सुद्विया कुमार सोनू के द्वारा पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ..
Share This News

गिरिडीह झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने आज गिरिडीह के झिंझरी मोहल्ला में सिद्धू कान्हों-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का उद्घाटन किया। हाईटेक सुविधाओं से लैस यह पुस्तकालय विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनेगा।

हर वर्ग के पाठकों के लिए विशेष सुविधाएं

उद्घाटन के बाद मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने पुस्तकालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनकी जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। यहां विभिन्न विषयों की पुस्तकें, अध्ययन सामग्री, डिजिटल संसाधन और फ्री वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंत्री ने कहा, “हाईटेक सुविधाओं से परिपूर्ण यह पुस्तकालय न केवल छात्रों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी उपयोगी होगा। धार्मिक, आध्यात्मिक और मनोरंजक साहित्य भी यहां उपलब्ध रहेगा, जिससे हर आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।”

ई-लर्निंग और कोचिंग की होगी व्यवस्था

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में ई-लर्निंग और दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंट लर्निंग) की सुविधा भी जोड़ी जाएगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद छात्र भी उच्च गुणवत्ता की कोचिंग प्राप्त कर सकें।

पुस्तकालय संचालन में सामूहिक भागीदारी जरूरी: उपायुक्त

इस अवसर पर गिरिडीह के उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने पुस्तकालय के निर्माण को गिरिडीह के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “सबसे अच्छा समाज वही होता है, जो शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा निवेश करता है। यह पुस्तकालय एक अमूल्य संसाधन है, लेकिन इसे जीवंत बनाए रखने के लिए सामूहिक भागीदारी की जरूरत होगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने और पुस्तकालय को अपनी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पुस्तकालय के सुचारू संचालन के लिए हर संभव सहयोग देगा।

गिरिडीह में शिक्षा को नई दिशा 

इस पुस्तकालय के शुभारंभ से गिरिडीह के छात्र-छात्राओं को एक समृद्ध अध्ययन माहौल मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बल्कि ज्ञान के हर साधक के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version