गिरिडीह। शहर के टावर चौक स्थित कोर्ट रोड पर मोहान क्रिएशन्स सिल्वर ज्वेलरी, जेम्स एंड गिफ्ट्स के एक्सक्लूसिव शोरूम का आज भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा, जबकि मेगा लकी ड्रॉ का आयोजन 6 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मोंगीया ग्रुप के चेयरमैन डॉ. गुणवत सिंह मोंगिया एवं संभवत उनकी पत्नी होंगी, जो औपचारिक तौर पर शो रूम का शुभारंभ करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस नए शोरूम में उत्कृष्टता, विश्वसनीयता और सुंदरता से भरपूर सिल्वर ज्वेलरी व उपहार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उनका कहना है कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा और आधुनिक डिजाइन का अनुभव प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है।
आरएसवीपी की जिम्मेदारी श्री मोहन लाल बगारिया और श्री राज कुमार लाल बर्नवाल संभाल रहे हैं। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस नए आरंभ के साक्षी बनें।
स्थान: टावर चौक, कोर्ट रोड, किसना शोरूम, गिरिडीह
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।