गिरिडीह: अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त…

Share This News

खोरीमहुआ अनुमंडल प्रशासन ने अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए बीती रात धनवार प्रखंड क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्री अनिमेष रंजन ने किया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

सोमवार रात संचालित सघन गश्ती के दौरान एसडीओ ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। जांच के क्रम में तीन वाहनों को रोका गया। मौके पर जांच में पाया गया कि सभी वाहन बोल्डर और पत्थर लदे हुए थे और बिना चालान व ओवरलोडिंग की स्थिति में संचालित हो रहे थे।

जब्त किए गए वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं—

1. JH11P-5820

2. JH11AT-6983

3. JH11P-6860

तीनों वाहनों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जब्त कर लिया गया है। वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा हेतु घोड़थम्बा ओपी में रखा गया है, जबकि संबंधित खनन एवं परिवहन अधिनियमों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

 

एसडीओ अनिमेष रंजन ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से सरकार को राजस्व की हानि होती है तथा सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन नियमित रूप से ऐसे विशेष अभियान चलाता रहेगा, और बिना चालान अथवा ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों और गिरोहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर और भी बड़े स्तर पर छापामारी अभियान चलाए जाएंगे।