गिरिडीह में Physics world का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम…

Share This News

गिरिडीह के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान फिजिक्स वर्ल्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता का नया इतिहास रच दिया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

 

संस्थान के संचालक सद्दाम सर ने बताया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के दम पर छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष संस्थान के कई छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

संस्थान द्वारा जारी टॉपर्स सूची में अभिषेक कुमार और रंधीर वर्मा ने 98 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सचिन वर्मा ने 97 अंक तथा सबीला खातून, अंजलि कुमारी और रणवीर कुमार वर्मा ने 96 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

रिजल्ट जारी होने के बाद संस्थान में खुशी का माहौल है। इसी उपलब्धि को लेकर फिजिक्स वर्ल्ड द्वारा “रिजल्ट सेलिब्रेशन पार्टी” का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

संस्थान के निदेशक अनिल यादव ने कहा कि आने वाले समय में भी छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर सकें।

फिजिक्स वर्ल्ड, बरगंडा मोड़, दुर्गा मंदिर के पास, सिहोडीह मेन रोड, गिरिडीह में स्थित है।