गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह निवासी नीरज हाजरा, जो बीते 4 जुलाई से लापता थे, उनका श”व बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में शनिवार सुबह से ही परिजनों और ग्रामीणों ने चितरडीह पहाड़ी के समीप जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
मृतक के परिजनों ने मामले को ह”त्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और काति”लों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फां”सी दिए जाने की मांग की।
उनका कहना था कि नीरज हाजरा की मौ”त संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता कामेश्वर पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।
खोरीमहुआ एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस जांच में यह मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ सामने आया है। एसडीपीओ ने बताया कि नीरज हाजरा की शादी जिस युवती से होने वाली थी, उसके बहनोई ने कथित रूप से इस ह”त्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।