गिरिडीह: नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ गांव निवासी गायत्री देवी की मौ”त” के मामले में भाकपा माले ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। शनिवार (1 अगस्त 2026) को भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रीतलाल प्रसाद, बाबूलाल महतो और रिझू महतो मृतका के मायके प्राचीडीह पहुंचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली।
रीतलाल प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2010 में गायत्री देवी की शादी मनोज महतो के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया था, जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में मनोज महतो ने दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद से स्थिति और गंभीर होती चली गई। मृतका अपने पीछे 12 वर्ष की जुड़वा बेटियां तथा 3 वर्ष की एक बेटी छोड़ गई हैं।
मृतका की मां और भाई ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई 2026 को गायत्री देवी मायके से ससुराल गई थीं और 26 जुलाई को उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि मामले की सूचना नवडीहा ओपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। उनका आरोप है कि बाद में तीन आरोपियों को छोड़ दिया गया, जबकि दो को जेल भेजा गया।
भाकपा माले नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन हत्या के आरोपियों को संरक्षण दे रहा है। पार्टी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्या में शामिल सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर एक सप्ताह के भीतर जेल भेजा जाए। भाकपा माले ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।