जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने अपनी सास, ससुर, देवर और देवर के दोस्त पर मारपीट, गला से सोने की चेन व नथिया छीनने, मोबाइल लूटने तथा कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता पूनम कुमारी ने इस संबंध में जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे बकरी द्वारा पपीते का पौधा खा लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद सास ढलिया देवी, ससुर सुखदेव महतो, देवर शिवम कुमार और राहुल कुमार वर्मा ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके साथ अभद्रता की गई, कपड़े फाड़ दिए गए तथा गले से सोने की चेन, नथिया और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके छोटे बच्चे के साथ भी मारपीट की गई।
घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी। आवेदन के साथ मारपीट की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन पर आधारित है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष आना शेष है।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।