रांची से जुड़ी हैं अभिनेता निलय मिताश की यादें, कहा- 14 साल के संघर्ष के बाद मिला लीड रोल, बचपन बरियातू में बीता….

डेढ़ लाख रुपये के विवाद में हत्या का आरोप, रेलवे पटरी पर मिला था छात्रा का शव।

Abhimanyu Kumar
4 Min Read
Highlights
  • झारखंड में फिल्म शूट करने की तैयारी में निर्माता राज शेखर
  • रांची प्रेस क्लब में अभिनेता निलय मिताश और निर्माता राज शेखर ने की संयुक्त प्रेस वार्ता...
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची, बुधवार। अभिनेता निलय मिताश और फिल्म निर्माता राज शेखर ने बुधवार को रांची प्रेस क्लब में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा, वेब सीरीज ‘हेलो! हम बोल रहे हैं’ और झारखंड से अपने जुड़ाव के बारे में बात की। निलय मिताश ने बताया कि बिहार से उनका गहरा रिश्ता है, लेकिन रांची भी उनके लिए खास है।

 

झारखंड और बिहार के बंटवारे के समय उनके माता-पिता का तबादला रांची हो गया था। उनका परिवार रांची के बरियातू में रहता था। उनकी शुरुआती पढ़ाई नामकुम स्थित बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल में हुई। उन्होंने कहा कि रांची आना उनके लिए पुरानी यादों को फिर से जीने जैसा है। वहीं, निर्माता राज शेखर ने झारखंड की खूबसूरत लोकेशन की तारीफ करते हुए अगले साल राज्य में फिल्म की शूटिंग करने की योजना की जानकारी दी। बता दें कि, क्राइज एंड क्राफ्ट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सीरीज रिलीज हुई है। राज शेखर क्राइज एंड क्राफ्ट के प्रतिनिधि निर्माता है।

रांची से है निलय मिताश का पुराना नाता, बरियातू में रहा परिवार

अभिनेता निलय मिताश ने प्रेस वार्ता में रांची से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि बिहार उनका ददिहाल है, जबकि जमशेदपुर उनका ननिहाल रहा है। बिहार-झारखंड विभाजन के दौरान उनके माता-पिता का कैडर बंटवारे के तहत रांची तबादला हुआ था। इसके बाद उनका परिवार रांची के बरियातू में रहने लगा। निलय की शुरुआती पढ़ाई नामकुम स्थित बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल में हुई। उनके भाई ने भी बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। निलय ने कहा कि रांची और झारखंड से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने ओरमांझी के ढाबों के खाने को याद करते हुए कहा कि यहां की कई यादें आज भी उनके मन में ताजा हैं।

14 साल के संघर्ष के बाद ओटीटी पर मिली पहचान, झारखंड में फिल्म बनाएंगे राज शेखर

निलय मिताश ने बताया कि अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने बेंगलुरु की इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ दी और मुंबई चले गए। वहां बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो से अभिनय की ट्रेनिंग ली। शुरुआती दौर में उन्हें कई बार ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘वयम’ में उन्होंने 10 अलग-अलग किरदार निभाए, जिसके लिए उन्हें तीन बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिले। इसके बाद उन्हें वेब सीरीज ‘हेलो! हम बोल रहे हैं’ में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। वहीं, निर्माता राज शेखर ने कहा कि झारखंड में फिल्म शूट करने की योजना है। अगले साल एक फिल्म की शूटिंग राज्य में की जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की लोकेशन बेहद खूबसूरत हैं और यहां फिल्म निर्माण की अच्छी संभावनाएं हैं।

क्या है वेब सीरीज ‘हेलो! हम बोल रहे हैं’ की कहानी

‘हेलो! हम बोल रहे हैं’ बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज है, जो अपराध और बाहुबल की पारंपरिक कहानियों से अलग एक आम युवक की जिंदगी के जरिए राजनीति की दुनिया दिखाती है। कहानी का मुख्य किरदार पप्पू है, जो अपने दोस्तों पवन और पिंटू के साथ एक साधारण जिंदगी जीता है। प्यार की तलाश में एक अनजान नंबर पर किया गया फोन उसकी जिंदगी बदल देता है।

इसके बाद कहानी दोस्ती, प्रेम, पारिवारिक रिश्तों और राजनीति के बीच आगे बढ़ती है। आठ एपिसोड की इस सीरीज में निलय मिताश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ प्रतिभा तिवारी, इश्तियाक खान, यशपाल शर्मा, सुष्मिता मुखर्जी और दयाशंकर पांडेय जैसे कलाकार नजर आते हैं। सीरीज का निर्देशन अभ्यांक-आनंद ने किया है। इसकी शूटिंग मुजफ्फरपुर, वैशाली और आसपास के इलाकों में हुई है। यह सीरीज वेव्स ओटीटी पर उपलब्ध है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *