गिरिडीह में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह पियाऊ की व्यवस्था शुरू….

Share This News

गिरिडीह, झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं राज्य सरकार के निर्देश पर गिरिडीह प्रशासन द्वारा आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Advertisement

 

उपायुक्त Ramnivas Yadav ने जिले के सभी बीडीओ, सीओ, नगर निकाय एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन द्वारा बस स्टैंड, बाजार, सरकारी कार्यालय, प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पियाऊ की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। वहीं विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भी राहगीरों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि जहां भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहां तत्काल टैंकरों एवं अन्य वैकल्पिक माध्यमों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों, जलमीनारों और पेयजल संरचनाओं की मरम्मत युद्धस्तर पर कराने का निर्देश भी दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतें, जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

Related Post